मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा में मिले वृद्ध के शव की दूसरे दिन शुक्रवार को पहचान हो गई है। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह सात दिनों से लापता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़री थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी 80 वर्षीय लालजी 17 अप्रैल की सुबह साइकिल लेकर घर से निकले। प्रतिदिन वह वापस लौट आते थे, लेकिन देर रात घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। परिजन आसपास गांव और रिश्तेदार के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान परिजनों को पुलिस से सूचना मिली कि देहात कोतवाली के खड़ंजा के पास सड़क से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर भतीजा माधोपुर गांव निवासी गोपाल और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। भतीजे ने शव की पहचान लापता चाचा लालजी ...