कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल की तरफ से शुक्रवार को अजमेर शरीफ के लिए मरकजी चादर ए मोहब्बत रवाना की गई। काउंसिल के सदर मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी ने कहा कि यह अमन ओ अमान की चादर है। मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए है। उन्होंने प्रधानमंत्री से गरीब नवाज (6 रजब) के उर्स पर छुट्टी की मांग की। हाजी मोहम्मद वसीम, शफीक अहमद, असलम चिश्ती, शेर खान, अकील हसन बब्बन, जमील गाजी, हाजी अरबी हसन आदि ने गरीब नवाज के पैगाम पर अमल करने का संकल्प लिया। मौलाना अशरफी ने कहा कि गरीब नवाज ने इंसानियत, मानवता और भाईचारे का पैगाम दिया। उनके पैगाम पर अमल कर ही तरक्की और खुशहाली हासिल की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...