मऊ, मई 17 -- मऊ। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नौ चंद्रभानपुर के ख्वाजहांपुर मोहल्ले के लोग मूलभूत सुविधाओं की बदहाली से परेशान हैं। तीन मार्च 2024 को 7.33 लाख की लागत से नाली और इंटरलॉकिंग कार्य का नपा अध्यक्ष ने शिलान्यास किया तो लोगों को लगा कि अब नरकीय जीवन से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनीं हुई है। क्योंकि ठेकेदार द्वारा पैसा तो पूरा निकाल लिया गया, लेकिन कार्य अधूरा ही छोड़ दिया। वर्तमान में इस मोहल्ले की ऐसी हालत है कि लोगों को घर की चौखट लांघते ही गंदे पानी में पैर रखना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- टेंडर फाइनल, अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं नाली अधूरी बनीं होने से गंदा पानी सड़क से लेकर घरों तक पहुंच रहा है। मोहल्लेवासियों ने इसकी शिकायत कई बार नपा कार्यालय में कर चुकी है, लेकिन अबतक कोई सुनवाई नहीं हुई...