कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। केडीए के जोन एक-बी में जिस तरह ताबड़तोड़ अवैध निर्माण किए गए उसी रफ्तार से ध्वस्तीकरण भी चल रहा है। अभियान का ऐसा असर हुआ कि ख्योरा कटरी में डेवपलपर ने केडीए के अभियान के भय से खुद ही अपनी अवैध प्लाटिंग तोड़ डाली। केडीए ने रविवार को यहां एक परिसर ही सील कर दिया। ख्योरा कटरी में केडीए ने प्यारेलाल, रामदुलारी, सुदर लाल और सुनील के अराजी संख्या 1267 और 1268 के साथ ही सुधीनपुरवा में छह बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का चिह्नीकरण किया था। इन्हें नोटिस भी जारी किया गया था। ध्वस्तीकरण किया जाना था। इसी बीच प्लॉटिंग कराने वालों ने खुद ही निर्माण तोड़ लिया। ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि बिठूर एवं कल्याणपुर इलाकों में 12 बीघा और अवैध निर्माण चिह्नित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.