ख्यावाड़ी के मंदिर में दानपात्र तोड़कर नगदी और सोलर बैटरियां ले गए चोर
शामली, जून 11 -- थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव ख्यावाड़ी स्थित मुख्य थानाभवन-चरथावल मार्ग पर बने मंदिर परिसर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दानपात्र से हजारों रुपये की नगदी और सोलर प्लांट की चार बैटरियां चोरी कर लीं। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में शनि धाम मंदिर, शिव मंदिर एवं गोरक्षनाथ मंदिर स्थित हैं। बुधवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुस गए और शनि धाम मंदिर में रखा दानपात्र (गल्ला) तोड़ दिया। दानपात्र में मौजूद हजारों रुपये की नगदी निकालने के बाद चोरों ने मंदिर में लगे सोलर प्लांट की चार बैटरियां भी चोरी कर लीं।घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.