अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गभाना के ख्यामई में निर्माणाधीन औद्योगिक अस्थान के सड़क निर्माण को 20 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हो हया है। लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण कराएगा। गभाना के ख्यामई में सोमना खैर रोड से सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण व बनने के बाद आने जाने में सहूलियत मिलेगी। गभाना के ख्यामई में 48 हेक्टेयर में औद्योगिक अस्थान विकसित किया जा रहा है। इससे निवेशकों को उद्योग स्थापित करने में सहूलियत मिलेगी। यहां पर सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित था। लोक निर्माण विभाग को शासन से बजट आवंटित हो गया है। अब इसका टेंडर कराकर निर्माण कार्य किया जाएगा। सोमना, खैर रोड की ओर से सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। यहां पर यूपीएसआईसी इंफ्रा का काम करा रहा है। प्रशासनिक भवन समेत भीतर लिंक गलियों का निर्माण कराया जा रहा है। स...