बिजनौर, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने खौ बैराज परिसर में अशोक के पेड़ का पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। पौधारोपण के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान प्रकृति संरक्षण को मातृ सम्मान से जोड़ने का भावनात्मक प्रयास है, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। यह भी पढ़ें- Auraiya News:...