दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में खौलते माड़ में गिरने से गंभीर रूप से झुलसे तीन वर्षीय बालक को सोमवार को इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया। उसकी पहचान लाल बाबू महतो के पुत्र करण कुमार के रूप में की गई। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बालक की मां ने बताया कि वो रामपुरा प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करती है। सोमवार को वो मिड डे मील तैयार कर रही थीं। बच्चा वहीं खेल रहा था। चावल का माड़ बाल्टी में पसाकर वो दाल धोने बाहर चली गईं। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चा बाल्टी में रखा खौलते माड़ में गिर गया। बुरी तरह झुलसने से उसे इलाज के लिए कल्याणपुर पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बता दें कि डीएमसीएच में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.