बाराबंकी, जून 2 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदनाकला में खाना बनाते समय गर्म पानी गिरने से तीन वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नंदनकला में सत्येंद्र कुमार का तीन वर्षीय पुत्र सोमवार शाम घर में मां के पास खेल रहा था। उस दौरान चूल्हे पर कढ़ाई में पानी गर्म किया जा रहा था। अचानक मासूम का हाथ कढ़ाई से टकरा गया। जिससे कढ़ाई का खौलता पानी उसके शरीर पर गिर गया। बालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए । हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को फतेहपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...