खौलते तेल से भरी कड़ाही को ऊपर डाला, झुलसा युवक
बहराइच, मई 15 -- बहराइच, संवाददाता। मायके से पत्नी को साथ न भेजने से नाराज युवक ने खौलते तेल से भरी कड़ाही को अपने ऊपर डाल लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना से परिवार के लोग हैरान हैं। पयागपुर थाने के पचदेवरा गांव निवासी अमित कुमार (26) पुत्र सूर्य प्रकाश की पत्नी को ससुरालीजन लेकर अपने घर चले गए थे। दोपहर बाद अमित अपनी ससुराल बेलरवा पहुंचा और पत्नी को भेजने को कहा। ससुरालीजनो ने मना कर दिया। जिस पर अमित ने चूल्हे पर रखी खौलती कड़ाही अपने ऊपर उड़ेल ली। जिसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गया। ससुरालीजनों ने उसे श्रावस्ती के गिलौला सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.