देवरिया, अप्रैल 26 -- मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर मझौलीराज के शंकर नगर वार्ड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। अनिकेश कुमार (12) पुत्र रविशंकर प्रसाद के घर पर किसी मंदिर में चढ़ावे के लिए पूड़ी बनाई जा रही थी।इसी दौरान अचानक कढ़ाही में खौलता तेल उछलकर किशोर के चेहरे पर गाल और दाहिने पैर पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देख उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में किशोर का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...