उरई, मार्च 2 -- माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम ईंटों में रविवार देर शाम खौलते तेल की कढ़ाई पलटने से बुरी तरह झुलसी महिला की मौत हो गई। गंभीर हालात में परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज उरई लाए थे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, त्योहार पर महिला की मौत से घर में मातम छाया है। रविवार देर शाम गोहन थाना क्षेत्र के ईंटों निवासी राजकुमार गोस्वामी की 32 वर्षीय पत्नी आरती रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान खौलते हुए तेल की कढ़ाई उस पर पलट गई, इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया और परिवार के लोग तुरंत आरती को जालौन अस्पताल लाए, जहां से डॉक्टर ने उसे उरई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां इलाज के दौरान आरती की मौत हो गई। जानकारी पर...