बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- खौलती दाल में मासूम गिरा, इलाज के दौरान मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरमा थाना क्षेत्र के डीहकुसुम्भा गांव में छह माह का मासूम खौलती दाल में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसे मासूम को इलाज के लिए शेखपुरा के निजी क्लीनिक में लाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में बालक की मौत हो गई। मृत बालक गांव निवासी कुदंन साव का पुत्र श्रेयांश है। बालक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई है। बताया जाता है कि बालक बाकर ( पैदल चलने का अभ्यास कराने वाला खिलौना ) पर घूम रहा था। तभी खोलती दाल में गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...