बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के दलदलीचक गांव में हुई घटना हरनौत, निज संवाददाता। कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के दलदलीचक गांव में शादी समारोह के दौरान मंगलवार की शाम एक युवक खौलता तेल की कड़ाही में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बराह गांव निवासी सोनू कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वह शादी समारोह में काम करने आया था। ग्रामीणों ने बताया कि पूरी तलने के लिए तेल को गर्म किया गया था। उसी दौरान युवक कड़ाही में गिर गया। चीख-पुकार मच गयी। चौकीदार सुधीर कुमार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निशा भारती ने बताया कि उसे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बालक झुलसा, गंभीर यहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। परिजनों की...