खौफ में कटी रात, 36 घंटे बाद भी तेंदुआ पकड़ से बाहर
बलिया, मई 16 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पुरूषोत्तम पट्टी गांव के बाहर शुक्रवार को दिन में दो लोगों को जख्मी करने के बाद ज्वार के खेत में छिपे तेंदुए को वन विभाग की टीम 36 घंटे बाद भी पकड़ नहीं सकी है। आपदा के समय विभाग की तैयारियों की पोल भी खुलती दिखी। खेत के चारों ओर प्लास्टिक की जाली तथा पिंजड़ा रखकर विभाग जंगली जानवर के बाहर निकलने का इंतजार कर रहा है। संसाधन के अभाव में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी विवश दिखे। रेस्क्यू टीम भी पूरे दिन मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी था। उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। शनिवार को उनमें तीखी नोंकझोंक भी हुई। यह भी पढ़ें- तेंदुआ के हमले से दो घायल, गांव में फैली दहशतघटना का विवरण पुरूषोत्तमपट्टी निवासी 60 वर्षीय विजय राजभर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.