नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- आज फिल्मों में असली जीव-जंतुओं का इस्तेमाल करने को लेकर बहुत सख्त नियम हैं। यह बहुत ज्यादा रिस्की भी होता है, क्योंकि सांप-बिच्छू जैसे जीव एक्टर्स के लिए जान का खतरा साबित हो सकते हैं। आज मेकर्स के पास AI और CGI जैसे विकल्प भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से पर्दे पर जीव-जंतुओं वाले बहुत मुश्किल सीन भी क्रिएट करना संभव है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था, जब यही काम बहुत ज्यादा मुश्किल हुआ करता था। ऐसे में मेकर्स को फिल्मों में कुछ सीन्स के लिए असली जीव-जंतुओं का इस्तेमाल करना मजबूरी हो जाती थी। आज बात करेंगे ऐसी ही कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में, जिनमें असली सांपों का इस्तेमाल किया गया था।नगीना साल 1986 में आई फिल्म 'नगीना' और 1989 में आई 'निगाहें' में असली सांपों का इस्तेमाल किया गया था। अमरीश पुरी ने सपेरे का रोल किया था। सीन क...