नई दिल्ली, मार्च 7 -- Jaजसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की गेंदबाजी की किंग हैं। खासकर डेथओवर्स में जसप्रीत बुमराह का कोई तोड़ किसी के पास नहीं है। जसप्रीत बुमराह के जितने ज्यादा ओवर मैच में बाकी होते हैं, उतनी ही ज्यादा परेशानी सामने वाली टीम के लिए रहती है। इंग्लैंड के खिलाफ हाई स्कोरिंग सेमीफाइनल में भी जसप्रीत बुमराह ने इस बात को सिद्ध कर दिया था कि उनका तोड़ आज भी किसी के पास नहीं है। इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अब तक के आंकड़ों पर ध्यान दें तो डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में सिर्फ एक ही छक्का उन्होंने खाया है और उनका इकॉनमी रेट 5 से भी कम का है। बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक 9 मैचों में डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में गेंदबाजी की है। 14 ओवर उन्होंने इन 9 मैचों में किए हैं, लेकिन सिर्फ एक ही ग...