फतेहपुर, मार्च 2 -- फतेहपुर।ईरान द्वारा किए जा रहे हमलों के बाद खाड़ी देशों में निजी कंपनियों में कार्यरत जिले के युवकों के परिवारों की चिंता गहरा गई है। खाड़ी देशों में फंसे युवक खौफ और दहशत के साये में नौकरी करने को मजबूर हैं। परिवार परेशान है, लेकिन रोजी रोटी के चलते कोई काम को छोड़कर आने को तैयार नहीं है। एलआईयू और पुलिस लगातार परिवार के लोगों से बातचीत कर रही हैं। सोमवार को पूरा दिन खुफिया विभाग की टीमें खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे युवाओं के परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाती रही। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मकरंदपुर के लगभग एक दर्जन युवक कतर, कुवैत, दुबई और सऊदी अरब में रहकर रोजी-रोटी कमा रहे हैं। मौजूदा हालात ने गांव में बेचैनी का माहौल बना दिया है। दुबई में काम कर रहे फाजिल पुत्र सैय्यद शानदार नकवी, जुबैर हसन पुत्र स...