नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बीते शुक्रवार को एक मेले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां झूला झूलते समय एक महिला के साथ जो हुआ उसे देखकर शायद कोई दोबारा झूला झूलने से भी कतराए। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां महागांव में एक मेले में 'जायंट व्हील' में झूलते समय 25 वर्षीय एक महिला के बाल झूले के रॉड में फंस गए। झूले की रफ्तार इतनी तेज थी कि इससे पहले कोई कुछ समझ आता, महिला की खोपड़ी तक उखाड़ गई। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक महागांव में 'तान्हा पोला' त्योहार के अवसर पर मेला लगा था। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पुणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने और मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। मेले में जायंट व्हील सहित कई झूले भी लगे थे। इसी दौरान एक महिला झूले में चढ़ी और यह हादसा हो गई। यह भी पढ़ें- अलवर में द...