बिजनौर, मार्च 21 -- शेरकोट। लगभग एक माह पहले खो नदी में कूद कर आत्महत्या करने के प्रकरण में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी, सास, ससुर सहित 6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। गौरतलब है कि धामपुर के मोहल्ला मुन्नी देवी कालोनी निवासी योगेश पुत्र दिनेश सैनी ने 21 फरवरी को खो नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी थी तथा उसका शव लगभग एक सप्ताह बाद चकराजमल नहर से मिला था।मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र की शादी 11 जुलाई 24 को धामपुर के ही मोहल्ला बाड़वान निवासी चंद्रपाल की पुत्री रचना उर्फ विनीता से हुई थी। आरोप है कि रचना घर मे हमेशा क्लेश रखती थी। घर से सोने चांदी के आभूषण व नकदी लेकर अपने मायके चली गई थी।इतना ही नही रचना ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसके पुत्र के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवा दिए...