फरीदाबाद, फरवरी 11 -- पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार को भव्य समापन हुआ। समारोह में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की माता रतना देवी, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री कप में पुरुष व महिला खो-खो और महिला कबड्डी में हिसार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पुरुष कबड्डी में झज्जर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए 1096 खिलाडिय़ों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। रतना देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है...