हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अन्तर्गत आयोजित जिला स्तरीय नेशनल चैंपियनशिप में वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम खो-खो की चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में जिले के करीब 25 विद्यालयों ने भाग लिया। वेंडी स्कूल ने 18 पदक अपने नाम किए।विद्यालय की इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ. विकल बवाड़ी और डॉ. भावना बवाड़ी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया। कोच विवेक और ईशु, वाइस प्रिंसिपल विजय जोशी, कोऑर्डिनेटर मंजू थापा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- नेशनल डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में लक्ष के छात्रों का जलवा

हिंदी हि...