गंगापार, फरवरी 3 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सीबीएसई की ओर से संचालित मान्यता प्राप्त मेजा क्षेत्र के बगहा, सिरसा स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि रामनगर चौकी इंचार्ज अभिनव उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि कारगिल युद्ध विजेता शिवराज गुप्ता रहे। शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रथम दिन खो खो प्रतियोगिता यलो और ग्रीन हाउस के बीच हुआ। ग्रीन हाउस विजेता रहा। इसके बाद रेड और ब्लू हाउस के बीच प्रतियोगिता हुई। जिसमें रेड हाउस ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला रेड और ग्रीन हाउस के मध्य 21 प्वाइंट का खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस ने 8 प्वाइंट से जीत अपने नाम दर्ज कराया। रेड हाउस की कैप्टन अनुराधा यादव और ग्रीन हाउस की कैप्टन आशी केशरी रहीं। स्कूल के चेयरमैन दुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.