मेरठ, जनवरी 8 -- सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित गुडविन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न खेल खेले गए जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता में कक्षा 6 से अजीम, कक्षा 8 से साहिब, कक्षा 9 से फैजान व कक्षा 12 से रूमान चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी-अपनी कक्षाओं का नाम रोशन किया। वहीं, डिस्कस थ्रो में कक्षा 6 से आतिफ, कक्षा 7 से शुएब, कक्षा 8 से अदनान, कक्षा 9 से अनस और कक्षा 12 से आरिश ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, टीम खेलों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें कबड्डी में कैप्टन सादिक की टीम ने कैप्टन फैजान की टीम को 6 अंकों से पराजित कर जीत दर्ज की। खो-खो मुकाबले में नाहिद की टीम ने सना की...