रामपुर, दिसम्बर 16 -- द रेडियंस स्कूल में मंगलवार को अंतर विद्यालय दो दिवसीय खेल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। दो दिवसीय खेल टूर्नामेंट में दूसरे दिन सेमीफाइनल व फाइनल के मैच हुए। जिसमें खो-खो प्रतियोगिता गर्ल्स में प्रथम स्थान दशमेश पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान द रेडियन्स स्कूल और तृतीय स्थान स्मार्ट इंडियन माडल स्कूल का रहा। खो-खो प्रतियोगिता ब्वॉज में प्रथम स्थान दशमेश पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान द रेडियन्स स्कूल और तृतीय स्थान साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रहा है। टग आफ वार गर्ल्स में प्रथम स्थान स्मार्ट इंडियन माडल स्कूल, द्वितीय स्थान जेके कान्वेंट और तृतीय स्थान ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल का रहा। टग आफ वार ब्वायज में प्रथम स्थान साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय स्थान द ...