अल्मोड़ा, जनवरी 5 -- विधानसभा स्तरीय खो खो अंडर 14 पुरुष वर्ग में जैनोली प्रथम स्थान पर रहा।अंडर 14 महिला वर्ग में न्याय पंचायत बासोट ने जा मारी। वहीं अंडर 19 महिला वर्ग में भी जैनोली प्रथम रहा, जबकि अंडर 19 पुरुष वर्ग में मैच का निर्णय बराबर रहा। यहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकेंद्र कुमार, अंकित गोसाई, व्यायाम प्रशिक्षक भिकियासैंण मयंक शर्मा, भूपेंद्र टम्टा, सूरज और खेल समन्वयक शिवराज सिंह बिष्ट आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...