बिहारशरीफ, दिसम्बर 20 -- राजगीर महोत्सव: खो-खो में जेएनवी की बेटियों और सेवदह के बेटों ने मारी बाजी 16 टीमों के बीच हुई भिड़ंत, एक-एक अंक के अंतर से हुए फैसले बालिका वर्ग में जेएनवी राजगीर ने धरहरा को हराकर जीता खिताब बालक वर्ग में सेवदह हरनौत ने मेजबान जेएनवी को दी मात राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर महोत्सव के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) परिसर में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इसमें कुल 16 टीमों (8 बालक और 8 बालिका) ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें जेएनवी, राजगीर ने मध्य विद्यालय, धरहरा को महज एक अंक से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में उच्च विद्यालय, सेवदह (हरनौत) ने जेएनवी, राजगीर को एक अंक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में बेस्ट रेडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.