बस्ती, मई 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में खो-खो और हैंडबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के कई जनपदों से आई टीमों के बीच मुकाबले शुरू होते ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। मुख्य अतिथि ने वशिष्ठ महोत्सव के उद्घाटन पर कहा कि ऐसे आयोजनों का होना गौरव की बात है। उन्होंने आय...