विकासनगर, जनवरी 7 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में बुधवार को विधायक चैंपियनशिप क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन बालक, बालिका वर्ग में खो खो और कबड्डी के मुकाबले संपन्न कराए गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक मुन्ना चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि खेल, मानव जीवन का एक अभिन्न अंग रहे हैं, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...