मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। नगर के बिसुन्दरपुर स्थित आदर्श इंटर मीडिएट कॉलेज के मैदान पर मंगलवार से दो दिवसीय राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का प्रारंभ गई। स्पर्धा के 100,दो सौ,चार सौ,आठ सौ मीटर दौड़,खो-खो,शतरंज छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया l इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद रामशकल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर कराया l समग्र शिक्षा अभियान के तहत पहली बार रजकीय माध्यमिक विद्यालयों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के खो-खो बालक बालिका वर्ग इंदीवीर शाहपुर के राजकीय विद्यालय के छात्र विजयी रहे। वहीं जूनियर वर्ग बालक शतरंज में धर्मराज प्रथम,अमर द्वितीय और श्रवण कुमार,नीलय दुबे तृतीय रहे l 100 मीटर दौड़ बालक कमलेश प्रथम,सोनू लाल द्वितीय,आकाश प्रजापति तृतीय,बालिका वर्ग में मोनी प्रजापति प्रथम,खु...