कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर। कानपुर जिला खो-खो संघ की ओर से होने वाली कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग-2026 के लिए खिलाड़ियों की ग्रेडिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ट्रायल में शामिल 160 से अधिक खिलाड़ियों में से 137 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ऑक्शन के लिए अपनी जगह बनाई है। आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि विभिन्न जिलों से आए चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन करते हुए उन्हें तीन ग्रेड में वर्गीकृत किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने डिफेंडर, अटैकर और ऑलराउंडर श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रेडिंग प्रक्रिया में अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक सत्य प्रकाश तिवारी और नवनीत वर्मा (रायबरेली), प्रमोद यादव (यूपी पुलिस खो-खो कोच), संतोष कुमार सिंह (सचिव, कौशांबी जिला खो-खो संघ), शिवलाल यादव (चयनकर्ता, कानपुर ...