भदोही, अप्रैल 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ। प्रतियोगिता में वाराणसी समेत संकुल के कुल 12 जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का हुनर देख लोग तालियां बजाने को विवश होते रहे। खो-खो प्रतियोगिता में मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, चंदौली, कौशांबी व प्रयागराज समेत कुल 12 जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जबकि तीन विद्यालय अमेठी, सुल्तानपुर और चंदौली ने विषम परिस्थितियों के कारण इसमें हिस्सा नहीं ले पाई। प्रतियोगिता में अंडर 14, 19 व 19 के बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग की। छात्र छात्राएं इस प्रतियोगिता से चयनित होकर बालक वर्ग नवोदय विद्यालय अलीगढ़ व बालिका वर्ग नवोदय विद्यालय मऊ में क्षेत्रीय संभागीय प्रतियोगिता में ह...