बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- नगर के बीडीएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को अंतर्सदनीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान टैगोर, बोस, गांधी व भगत सदन के छात्रों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में गांधी और बोस सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें बोस सदन ने गांधी सदन को 5-4 के करीबी अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने कहा कि खेलों से छात्रों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...