बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। सदर ब्लॉक बस्ती के भुवनपुर बक्सर गांव में रविवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वीके वर्मा व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नगर बाजार राना नीलम सिंह, प्रभाकर रंजन ओझा ने मेडल और शील्ड देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजक डॉ. सुधीर कुमार पाण्डेय व अविनाश प्रजापति ने आए हुए अतिथियों का बैज, माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। खेल सब जूनियर बालक संवर्ग में दुबौलिया प्रथम, जेआरसी हडही द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय नवली व कंपोजिट विद्यालय निपनिया की संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग में जेआरसी हडही पहले, दुबौलिया दूसरे व डीआरसी हसीनाबाद व नौली की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.