औरैया, फरवरी 4 -- अजीतमल। संवाददाता। कस्बा बाबरपुर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल बाबरपुर में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और खिलाड़ियों ने अनुशासन व खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के लिए विद्यालय स्तर पर दो टीमों का गठन किया गया। टीम संचालन के लिए राज और कपिल को कप्तान चुना गया। दोनों कप्तानों ने अपने-अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए रणनीतिक नेतृत्व किया। इसके बाद एक्टिविटी इंचार्ज शिफा द्वारा टॉस कराया गया, जिसमें कपिल की टीम ने जीत दर्ज की। टॉस जीतने के बाद कपिल की टीम ने चेंजिंग करने का निर्णय लिया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.