कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उप्र खेल निदेशालय की ओर से 25 से 27 दिसंबर के बीच जौनपुर में राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कानपुर टीम के चयन के लिए गुरुवार को मंडल स्तरीय ट्रायल पी रोड स्थित हरसहाय इंटर कॉलेज में लिया गया। ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को टीम में चयनित किया गया। चयन खो-खो संघ के सदस्य व कोच शिवलाल यादव ने किया। चयनित टीम में आराध्या, श्वेता, मोहिल, पावनी, अपूर्वा परमार, तनिष्का, शिवानी वर्मा, शगुन, वैष्णवी, गौरी यादव, आकांक्षा, मिहिका श्रीवास्तव आदि शामिल हैं। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, दीपक कुमार, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.