दरभंगा, सितम्बर 3 -- हनुमाननगर। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हनुमाननगर में खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन महिला वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सियाराम प्रसाद ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में चमक रही हैं। खेलों में भी साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, मनु भाकर जैसी खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रौशन किया है। डॉ. कृष्णा अनुराग ने कहा कि खेलने वालों में नेतृत्व की भावना विकसित होती है। खेल अनुशासित और समयझ्रपाबन्द बनाता है। कबड्डी प्रतियोगिता में टीम ब्लू ने टीम ग्रीन को हराकर खिताब जीता। मौके पर डॉ. सज्जाद, डॉ. दिव्या भारती, डॉ. अर्पण श्री, डॉ. अंशु कुमार, डॉ. धीराज, प्रो. अनुज, प्रो. छवि, प्रो. निक्की, प्रो. हर्ष समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ यह...