गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। हरियाणा में आयोजित हुई 35वीं सब जूनियर नेशनल को को चैंपियनशिप में यूपी की टीम तृतीय स्थान पर रही। सभी खिलाड़ियों का शनिवार को लाजपत नगर स्थित यूएफओ एकेडमी में सम्मान किया गया। इसमें खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों को भी सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। खो-खो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव भूपेंद्र सिंह ने जनपद के खिलाड़ियों को सम्मान पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण कुमार,यूएफओ एकेडमी इंडिया के संचालक कपिल शर्मा आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...