प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- बीएल एकेडमी, डे बोर्डिंग स्कूल, अरैल का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो खो, कबड्डी, रिले रेस, क्रिकेट, बैलेंस थे बॉल, रस्साकसी समेत अन्य रोचक खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी। जूनियर वर्ग खो खो एवं कबड्डी में कक्षा सात की टीम विजयी रही। लंबी रेस में कक्षा पांच के अंजनि, कक्षा छह के अर्सलान कक्षा सात के सचिन कक्षा आठ के नारायण ने बाजी मारी। वहीं, बालिका वर्ग में कक्षा पांच की प्रियांशी, कक्षा छह की जन्नत प्रथम रहीं। अतिथियों में बीएल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के संस्थापक शंभू नाथ तिवारी, पार्षद प्रदीप महरा, शिव शंकर दीक्षित, देवेश शुक्ला, महेश चंद्रा, डॉक्टर ओपी पांडे, पा...