बहराइच, जून 22 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच के नानपारा कोतवाली के मसऊद नगर बस्थनवा में एक मादा अजगर ने गौश्रालय जाने वाले मार्ग पर एक खोह में डेरा डाला हुआ है। दर असल मादा ने कई अंडे दिए है। वह उसकी सुरक्षा में घेरा बनाए निगरानी कर रही है। नजदीक ही एक घर है। जिससे इस घर के लोग खौफजदा है। नानपारा कोतवाली के मसऊद नगर बस्थनवा में गौशाला जाने वाली रोड पर रास्ते में एक बड़ा सा गड्ढा है। उस गड्ढे में एक बड़ी सी मादा अजगर ने डेरा डाला हुआ है। मादा काफी आयु की है। इस गड्ढे से कुछ दूरी पर संतराम गौतम का घर बना हुआ है। संतराम ने बताया कि यह अजगर जो बैठा हुआ है। इसके साथ तमाम अंडा है। यह अगर फूटेगा तो हम लोगों के घर पर आ जाएगा। इसलिए हम लोगों को डर बना हुआ है।संतराम का कहना है कि उसके घर पर छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, इसीलिए डर बना हुआ है। इसीलिए वन विभ...