कोटद्वार, दिसम्बर 19 -- आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को सिद्धबली मंदिर के समीप खोह नदी में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान जगह-जगह फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया गया। सफाई अभियान से पूर्व प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ समाज निर्माण के लिए हमें साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। सार्वजनिक स्थान पर गंदगी को नहीं फेंकना चाहिए। इसके लिए कूड़ेदान का उपयोग करना चाहिए। वहीं छात्राओं ने जगह-जगह नदी में फैली गंदगी को एकत्रित कर उसे नष्ट किया। साथ ही सिद्धबली आने वाले श्रद्धालओं व दुकानकारों को भी स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी विजय लक्ष्मी व वंदना कंडारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...