मऊ, मार्च 25 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा अंतर्गत शहीद चौक स्थित डाकघर के सामने एक गली में खोवा बेचने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राणा मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति वाराणसी से खोवा लाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री कर रहा था। अधिकारी ने संदेह के आधार पर करीब दो किलो खोवा का नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर के करीब आधा दर्जन मिठाई की दुकानों पर भी छापेमारी कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव और गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि नवरात्र और आने वाले त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि ...