कौशाम्बी, फरवरी 26 -- होली पर्व के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर नमूने भरे जा रहे हैं। गुरुवार को नायब तहसीलदार मंझनपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने पश्चिम शरीरा क्षेत्र में छापेमारी करते हुए खोवा, गुझिया का नमूना लिया। टीम के सदस्यों ने पश्चिम शरीरा बाजार स्थित दयाराम स्वीट हाउस से खोवा व गुझिया का नमूना लिया। निर्माण स्थल पर गंदगी पाए जाने पर सुधार करने को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं, पश्चिम शरीरा चौराहे पर जयराम स्वीट से खोवा का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा कुम्हियावा बाजार स्थित पप्पू किराना स्टोर से बेसन का नमूना लेने के साथ ही दुकान में मिले एक्सपायर मसालों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार व डॉ. भरत कुमार मिश्र टीम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.