एटा, मार्च 21 -- एटा, फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले युवक पर आरोपी ने कहासुनी के बाद खोलता हुआ तेल डाल दिया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना निधौली कलां के गांव पलिया निवासी विमल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हएु बताया कि गांव के बाहर फिंगर, फास्ट फूड लगााने का ठेला लगाता है। आरोप है कि 20 मार्च को अपने घर के सामने ठेली लगा रखी थी आरोप है कि गांव का ही आरोपी आस मोहम्मद ठेले पर आया और तेल की कढाई पलट दी। इससे कडाई का तेल बदन पर गिर गया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गए। शरीर पर फफोले पड गए है। पीड़ित थाना निधौलीकलां पहुंचे और मामले पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। निधौल...