गिरडीह, अक्टूबर 2 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल को जिला का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर खोरीमहुआ जिला निर्माण संकल्प मोर्चा ने पहल तेज कर दी है। मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप कुमार पासवान ने गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल के नाम आवेदन देकर खोरीमहुआ अनुमंडल को जिला घोषित करने की मांग की। आवेदन में क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, बड़ी आबादी, प्रशासनिक सुविधाओं की कमी, उच्च शिक्षा की सीमित व्यवस्था तथा खनिज एवं प्राकृतिक संपदा का उल्लेख करते हुए जिला गठन को क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी बताया गया है। मोर्चा के अनुसार खोरीमहुआ अनुमंडल में धनवार, जमुआ, देवरी, गावां और तिसरी प्रखंड शामिल हैं। इन पांचों प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों से गिरिडीह जिला मुख्यालय की दूरी करीब 80 से 120 किलोमीटर तक है। इसके कारण ग्रामीणों को समाहरणालय, प्रशासनिक कार्याल...