गिरडीह, मई 30 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल में शुक्रवार को नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में समीर रेनियल खलखो ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रभारी एसडीएम सह डीसीएलआर सुनील कुमार प्रजापति से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद नए एसडीएम ने क्षेत्र में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी विभागों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली को सरल और जनोन्मुखी बनाया जाएगा ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के बेवजह चक्कर न काटने पड़ें。 यह भी पढ़ें- खोरीमहुआ को मिले नए एसडीएम, समीर ने संभाला पदभारनई कार्य संस्कृत...