गिरडीह, मार्च 8 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर खोरीमहुआ स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल राजधनवार में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेशमरवा निवासी अजय हेम्ब्रम और गोविंद हेम्ब्रम (पिता - मठु हेम्ब्रम) गिरिडीह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खोरीमहुआ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित म्यूजिक वाहन (बीआर 02 जीडी 3548) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल उठाकर रेफरल अस्पताल राजधनवार पहुंचाया। वहीं दुर्घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.