गुमला, जून 25 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के खोरा स्थित एनएच किनारे बुधवार को भूतपूर्व सैनिक फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा का शुभारंभ हुआ। समाजसेवी एवं गुमला नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीपनारायण उरांव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। संचालक महेश उरांव ने बताया कि ग्राहकों के लिए नाश्ता व भोजन की बेहतर व्यवस्था की गई है। परिवारों की सुविधा को देखते हुए स्वच्छता और बेहतर माहौल पर विशेष ध्यान दिया गया है। मौके पर ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...