गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी खोराबार टाउनशिप एण्ड मेडिसिटी परियोजना में विभिन्न श्रेणियों के कुल 145 भूखण्ड सृजित किए गए हैं। इनमें से अब तक 60 भूखण्डों का ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया जा चुका है, जबकि शेष भूखण्डों के लिए पंजीकरण दोबारा खोला जा रहा है। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। मेडिसिटी योजना के तहत क्लीनिक लेन के 46 भूखण्डों में से 20, हॉस्पिटल श्रेणी के 70 में से 32, डायग्नोस्टिक लैब के 12 में से 03, वर्किंग वूमेन हॉस्टल के 02 में से 02, कार्यालय के 01 में से 01, शॉपिंग सेंटर के 09 में से 02 और कमर्शियल के 07 में से 02 भूखण्ड आवंटित किए गए हैं। शेष भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध है। प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन पंजीकरण कराया जा स...