देवघर, फरवरी 2 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के खोरादह मोहल्ला स्थित झाड़ी से बरामद अज्ञात महिला के सड़े-गले शव मामले में 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिससे मामले की जांच और जटिल हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक महिला की चप्पल तथा खून से सनी हुई बोरा जब्त की गई है। आशंका जताई जा रही है कि शव को बोरा में रखकर झाड़ी में फेंका गया होगा। बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि हत्या से जुड़े अहम सबूत जुटाए जा सकें। वहीं, दुमका से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में जांच कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस संकेत नही...